{"_id":"69d93af18f718522fe000e29","slug":"dispute-over-barbed-wire-installation-in-bazirpur-kotla-allegations-of-firing-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-172183-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बजीरपुर कोटला में कंटीले तार लगाने पर विवाद, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बजीरपुर कोटला में कंटीले तार लगाने पर विवाद, फायरिंग का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के गांव बजीरपुर कोटला में बृहस्पतिवार शाम को दो पक्षों में खेत में कटीले तार बांधने को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट में घायल रिसाल सिंह और उनके बेटा विकास, आकाश,सनी के अलावा दूसरे पक्ष के गुलशन सहित अन्य घायल हो गया था। इधर रिसाल सिंह के पुत्र सनी ने बताया शुक्रवार को ट्रामा सेंटर से उपचार कराकर थाना पुलिस से शिकायत कर भाई विकास,उनकी पत्नी सीमा, साला बंटू, पड़ोसी रवींद्र घर लौट रहे थे।
देरशाम महासिंघपुर और भीतरी के बीच हनुमान मंदिर के पास ही पहुंचे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने भाई विकास के मारपीट करने के साथ फायरिंग कर दी। आरोप है कि विकास की आंख के पास से गोली रगड़ते हुए निकल गई। पड़ोसी रवींद्र के छाती पर तमंचा रख दिया। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के खेत में गेहूं का काम करते ग्रामीण दौड़कर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos