सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband accused of dowry murder hangs himself

Firozabad News: दहेज हत्या के आरोपी पति ने फंदे पर लटक दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of dowry murder hangs himself
युवक हरेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जसराना। दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के आरोपी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजन ने मायका पक्ष पर उत्पीड़न करने का आनोप लगाया। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos

थाना जसराना क्षेत्र के गांव सलेमपुर जसराना निवासी दिवारीलाल के 35 वर्षीय पुत्र हरेंद्र कुमार का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर लटका मिला। युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिली तो जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजन से पूछताछ की। परिजन ने बताया हरेंद्र की शादी 2017 में नगला मोती थाना दक्षिण निवासी पूनम के साथ हुई थी। फंदे पर लटकने से पूनम की तीन वर्ष पूर्व मौत हुई थी। पूनम की मौत के बाद मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगा मुकदमा दर्ज करा दिया। तभी से हरेंद्र जेल में बंद था। तीन मार्च को जमानत मिलने पर बाहर आया था। चचेरे भाई सीटू ने बताया कि जमानत से बाहर आने के बाद हरेंद्र 19 मार्च एवं दो अप्रैल को तारीख करने गया था। लौटकर आने के बाद काफी उदास था। मायके पक्ष के लोगों ने उसकाे धमकी दी थी। जिसको लेकर मृतक परेशान था। कोतवाल राजेश कुमार पांडेय ने बताया युवक की फंदे पर लटकने से मौत हुई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चचेरे भाई को फोन कर कहा अब कर रहा हूं आत्महत्या
चचेरे भाई सीटू ने बताया बृहस्पतिवार की सायं हरेंद्र घर से निकल गया था। रात्रि में साढे दस बजे के करीब उसका फोन आया। हरेंद्र ने खुद के मानसिक रूप से परेशान होने की बात करते हुए आत्महत्या करने की बात कही। समझाने पर उसने फोन काट दिया। उसके बाद फोन नहीं लगने पर परिजन को जानकारी दी। परिजन ने ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश की तो नीम के पेड़ पर लटका मिला। सीटू ने बताया हरेंद्र के एक पुत्र एवं एक पुत्री है। पुत्र को ससुराल पक्ष के लोग ले गए थे। वहीं, पुत्री अपनी दादी के पास रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed