सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traders protested against the smart meter system

Firozabad News: स्मार्ट मीटर व्यवस्था का व्यापारियों ने किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Traders protested against the smart meter system
अधीक्षण अ​भियंता को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट मीटर और विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराईं।
Trending Videos

महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर दादा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रीपेड मीटर का सर्वर सही से काम नहीं कर रहा, एप में भुगतान करने के बाद भी अपडेट नहीं हो रहा, और कई उपभोक्ताओं को पुरानी सिक्योरिटी एडजस्टमेंट की जानकारी भी नहीं मिल रही है। इसके अलावा उपभोक्ता सेवा केंद्रों पर लंबी कतारें लगने और अव्यवस्था की भी शिकायत की गई। व्यापारियों ने मांग की कि जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। अन्यथा 15 दिन के भीतर व्यापार मंडल विद्युत विभाग का घेराव करेगा। इस दौरान हरिशंकर राठौर (पूर्व सभासद), दुष्यंत यादव, रामगोपाल, सुबोध बघेल, राकेश शर्मा, विकास लहरी, दिलीप दीक्षित, संजय शर्मा, मुनव्वर खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed