{"_id":"69af12be26587bb88d02b9bc","slug":"district-panchayat-member-accused-the-woman-of-indecent-behavior-and-casteist-remarks-firozabad-news-c-169-1-mt11005-169539-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिला पंचायत सदस्य ने महिला पर लगाया अभद्रता और और जातिसूचक बोलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिला पंचायत सदस्य ने महिला पर लगाया अभद्रता और और जातिसूचक बोलने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। जिला पंचायत सदस्य (वार्ड संख्या-14) प्रवेश जाटव ने एक महिला पर इंस्टाग्राम के माध्यम से अभद्र भाषा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए थाना नारखी में तहरीर दी है।
प्रवेश जाटव ने आरोप लगाया है कि एक महिला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उन्हें गालियां और जातिसूचक शब्द लिखकर मैसेज भेज रही है। उक्त महिला द्वारा जानबूझकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे उनकी समाज में छवि धूमिल हो रही है।
जिला पंचायत सदस्य ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी महिला के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि सोशल मीडिया पर इस तरह के दुर्व्यवहार को रोका जा सके। इंस्पेक्टर नारखी राकेश गिरी के अनुसार पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos