{"_id":"69af127e9c3a15d5630d8642","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-attack-on-petrol-pump-owner-and-employees-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-169519-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पेट्रोल पंप स्वामी व कर्मियों पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पेट्रोल पंप स्वामी व कर्मियों पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के बाद रुपयों को लेकर पेट्रोल पंप स्वामी व कर्मचारियों पर हमला करने व फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचे बरामद किए हैं।
3 मार्च को जरौली कट स्थित पेट्रोल पंप सेल्समैन विनोद कुमार निवासी गांव बैंदी थाना उत्तर फिरोजाबाद व पेट्रोल पंप स्वामी अशोक मित्तल निवासी 70 जैन नगर खेड़ा थाना उत्तर फिरोजाबाद के साथ समीक उर्फ चिल्ली, कृष्णकांत उर्फ बिल्लू, सनी उर्फ तितली व बिल्लू निवासी अलीनगर कैंजरा थाना टूंडला व उनके अन्य तीन साथियों ने बाइकों में पेट्रोल डलवाने के बाद रुपयों के लेनदेन पर मारपीट कर दी थी। साथ ही जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग की थी। उक्त मामले में पीड़ित अशोक मित्तल के पुत्र हिमांशु मित्तल ने थाने में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार रात्रि 10:50 बजे समीक उर्फ चिल्ली व कृष्णकांत को आगरा के फतेहाबाद रोड होटल जय पैलेस से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो तमंचे व दो कारतूस गेल गैस प्लांट वाले रास्ते के पास से बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
Trending Videos