सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Drunk man enters house, creates ruckus, alleges camera broken

Firozabad News: नशे में युवक ने घर में घुसकर किया हंगामा, कैमरा तोड़ने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Drunk man enters house, creates ruckus, alleges camera broken
विज्ञापन
पचोखरा। थाना क्षेत्र के गांव सुजात नगर निवासी युवक ने गांव के ही युवक पर शराब के नशे में घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित सुभाष ने आरोप लगाया रविवार को गांव का ही एक युवक शराब के नशे में उसके घर पहुंचकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। युवक ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर आरोपी मारपीट और झगड़े पर उतारू हो गया। वहीं, जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप लगाया आरोपी आए दिन शराब के नशे में गाली-गलौज करता है और मना करने पर विवाद करने लगता है। थाना प्रभारी पचोखरा अमित तोमर ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। संवाद
Trending Videos




अवैध खनन पर शिकंजा, चार ट्रैक्टर व एक लोडर सीज
पचोखरा। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि अभियान के दौरान सोनालिका डीआई-35, महिंद्रा 575, सोनालिका डीआई-754, सोनालिका डीआई-35 तथा महिंद्रा 605 लोडर ट्रैक्टर को अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर कब्जे में लिया गया। सभी वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed