{"_id":"6a4befcfae2f57264d09f16a","slug":"employees-found-absent-during-mayors-inspection-recommendation-made-to-deduct-their-salaries-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-178950-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: निरीक्षण में मेयर को गायब मिले कर्मचारी, वेतन काटने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: निरीक्षण में मेयर को गायब मिले कर्मचारी, वेतन काटने की संस्तुति
Mon, 06 Jul 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान विभागीय बाबू से पूछताछ करती, महापौर। संवाद
- फोटो : निरीक्षण के दौरान विभागीय बाबू से पूछताछ करती, महापौर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सोमवार को सुबह 10:45 बजे महापौर कामिनी राठौर ने नगर निगम मुख्य भवन का औचक निरीक्षण किया। अधिकांश विभागों और पटलों पर सन्नाटा पसरा मिला। जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी अपनी कुर्सियों से नदारद थे। मेयर ने अनुपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति नगर आयुक्त से की है।
निरीक्षण के दौरान जहां एक ओर नगर निगम के कर विभाग और जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग में अपनी समस्याओं को लेकर आम जनता की भारी भीड़ परेशान खड़ी थी, वहीं दूसरी ओर उन्हें राहत देने वाले अधिकारी गायब थे। गैरहाजिर मिलने वालों में मुख्य अभियंता आरके सिंह, सहायक अभियंता प्रेमपाल सिंह, प्रभारी लेखाधिकारी योगेंद्र त्रिपाठी, लिपिक तनवीर अहमद, जमील अहमद के अलावा आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर निदा सिद्दीकी, निशांत बघेल और प्रीति गुप्ता शामिल हैं।
दफ्तरों में गुटखे की पीक, गंदगी देख भड़कीं महापौर
निरीक्षण के दौरान महापौर को उपसभापति कक्ष, निर्माण विभाग, कर एवं प्रकाश विभाग से लेकर पुराने भवन में संचालित संपत्ति विभाग के कार्यालयों और टॉयलेट तक में गंदगी, कूड़ा-कचरा और पान-गुटखे की पीक दिखाई दी। इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए महापौर ने प्रभारी अधिकारी को तत्काल सफाई निरीक्षक और सफाई नायक से जवाब-तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मेयर के सामने ही भिड़ गए सफाई नायक और कर्मचारी
निगम परिसर में गंदगी को लेकर जब महापौर ने सफाई नायक अशोक कुमार को फटकार लगाई और पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि उन्हें सफाई के लिए झाड़ू-पोछा और फिनाइल नहीं मिलती। इस संबंध में स्वच्छता विभाग के संबंधित कर्मचारी को तलब कर सवाल-जवाब किए, तो सफाई नायक और कर्मचारी महापौर के सामने ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए उलझ पड़े।
चिह्नित होंगे बाहरी जिलों से अप-डाउन करने वाले
नगर निगम में लेटलतीफी और शनिवार को काम प्रभावित होने की एक बड़ी वजह अधिकारियों का बाहरी जिलों में रहना है। निगम के कई अधिकारी, बाबू और कर्मचारी फिरोजाबाद में न रहकर आगरा, अलीगढ़, इटावा और मैनपुरी से रोजाना अप-डाउन करते हैं। ये बाहरी अधिकारी शनिवार की दोपहर के बाद से ही दफ्तर से गायब हो जाते हैं और सोमवार को देर से आते हैं।
जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण होना चाहिए। मुझे लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आते हैं। सोमवार को किए गए औचक निरीक्षण में यह बात सही साबित हुई और कई लोग अनुपस्थित मिले। इन सभी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति नगर आयुक्त से की गई है।
- कामिनी राठौर, महापौर