{"_id":"6a4c9e71629997b399020528","slug":"ohe-wire-snaps-at-tundla-station-subedarganj-express-stranded-for-hours-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: टूंडला स्टेशन पर टूटी ओएचई लाइन, प्लेटफाॅर्म पर मची अफरातफरी; दो घंटे खड़ी रही सूबेदारगंज एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टूंडला स्टेशन पर टूटी ओएचई लाइन, प्लेटफाॅर्म पर मची अफरातफरी; दो घंटे खड़ी रही सूबेदारगंज एक्सप्रेस
Tue, 07 Jul 2026 12:24 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:24 PM IST
सार
यूपी के टूंडला स्टेशन पर ओएचई लाइन टूटने से प्लेटफाॅर्म पर अफरातफरी मच गई। तार को देख यात्रियों में दहशत फैल गई। वहीं, इस दाैरान दो घंटे तक सूबेदारगंज एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
ओएचई टूटने से स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टूंडला रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज एक्सप्रेस के पहुंचते ही अचानक ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) तार टूटकर ट्रेन पर गिर गया। तार टूटकर प्लेटफार्म पर पहुंचा तो मौजूद रेलयात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वही, इंजन की पॉवर फेल हो गई। मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने टूटे तार से रेलयात्रियों को दूर कर दिया। हालांकि उसमे करंट नहीं था। ओएचई स्टाफ ने तार को जोड़ा, तब करीब दो घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
देहरादून से सूबेदारगंज जा रही ट्रेन नंबर 14114 सूबेदार एक्सप्रेस सोमबार देर रात्रि पौने बारह बजे करीब टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची थी । तभी अचानक टूटकर ट्रेन के ऊपर गिरते हुए तार प्लेटफॉर्म तक आ गया। यह देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद रेलयात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
रेलयात्री बचाव को दूर भागे। जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी ने पहुंचकर स्थिति को शांत किया तथा टूटे तार में करंट न होने की जानकारी दी। ट्रेन के इंजन की पॉवर फेल होते ही लोको पायलट आरके गुप्ता व सहायक लोको पायलट उदित निषाद ने घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष को दी। सूचना पर ओएचई स्टाफ मौके पर पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब रात 01:45 बजे ट्रेन को चलाया गया। इस बीच ट्रेन में सवार रेलयात्री गर्मी से बेहाल रहे।