{"_id":"6a4bee76ecc353ee3f0f0d28","slug":"tractor-overturns-on-unpaved-chak-road-farmers-body-remained-trapped-underneath-all-night-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-178929-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कच्चे चक रोड पर पलटा ट्रैक्टर, रातभर दबा रहा किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कच्चे चक रोड पर पलटा ट्रैक्टर, रातभर दबा रहा किसान का शव
Mon, 06 Jul 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक श्यामपाल के परिजन। संवाद
- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक श्यामपाल के परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरगढ़। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव जरौली में सोमवार सुबह एक किसान का शव खाई में पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबा मिला। देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे की भनक रात में किसी को नहीं लग सकी, जिसके कारण किसान पूरी रात ट्रैक्टर के नीचे ही दबा रहा। सुबह ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका।
गांव जरौली निवासी श्यामपाल उर्फ टिंकू (43) रविवार देर रात करीब 11 बजे अपने ट्रैक्टर-हैरो को लेकर खेत की जुताई करने के लिए घर से निकले थे। गांव के कच्चे चक रोड से गुजरते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सीधे सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटा। श्याम पाल ट्रैक्टर के नीचे पूरी तरह दब गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। रात का वक्त होने के कारण रास्ते पर सन्नाटा था, जिससे किसी को भी दुर्घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
सोमवार सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले, तो उनकी नजर खाई में पलटे ट्रैक्टर पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उनके होश उड़ गए। किसान श्याम पाल नीचे अचेत अवस्था में दबे हुए थे। शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को हटाकर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष प्रेम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है।
रो-रोकर बेहाल हुआ परिवार, मासूमों के सिर से छिना साया
इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतक किसान के घर में कोहराम मचा हुआ है। श्याम पाल अपने पीछे 15 वर्षीय बेटी सौम्या, 12 वर्षीय बेटे कृष्णा और पत्नी ममता को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।