{"_id":"69f251af45ce21333e00dcf4","slug":"farmers-union-surrounds-araon-police-station-accusing-police-of-fake-arrests-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-173647-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिस पर फर्जी गिरफ्तारी का आरोप, किसान यूनियन ने किया अरांव थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिस पर फर्जी गिरफ्तारी का आरोप, किसान यूनियन ने किया अरांव थाने का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। अरांव थाना पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है कि पुलिस ने ग्राम नगला हरी निवासी गोविंद पुत्र अल्केश को उसके घर से उठाया और बाद में दूसरे गांव से अवैध तमंचे के साथ उसकी फर्जी गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेज दिया। यूनियन के पदाधिकारी अंशुमान सिंह के नेतृत्व में जुटे दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत निर्दोष युवक को फंसाया है। मामला बिगड़ता देख थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और ग्रामीणों के आरोपों की गहनता से जांच की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी। संवाद
Trending Videos