सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news boy missing drowned

Firozabad News: मक्खनपुर में नहर किनारे कपड़े मिले, छात्र की नहर में जुटे गोताखोर

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
firozabad news boy missing drowned
फोटो 1 छीछामई पुल के पास बुधवार को नहर में लवकुश की तलाश करती पुलिस व गोताखोर टीम। संवाद - फोटो : nowshera news
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी एक 15 वर्षीय किशोर के नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए पुलिस और गोताखोर टीम ने छीछामई पुल के पास बुधवार को नहर में खोजी अभियान चलाया। हालांकि शाम तक किशोर का सुराग नहीं लगा। स्टेशन रोड निवासी लवकुश एकता इंटर कॉलेज में कक्षा 7 का छात्र है। उसके पिता रामचरण ने बताया कि बेटा मंगलवार दोपहर अपने दो अन्य साथियों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। उसके बाद से ही वह लापता है। बुधवार को परिजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर के अनुसार परिजन की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। किशोर के नहर में डूबने की आशंका के चलते रेस्क्यू टीम की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed