सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news road accident death

Firozabad News: अनियंत्रित बाइक ने मिस्त्री को रौंदा, अस्पताल ले जाते समय मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
firozabad news road accident death
सिरसागंज। मृतक रवीन्द्र का फाइल फोट301
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के उखरेड बाईपास पर बृहस्पतिवार को एक अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल मिस्त्री को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
Trending Videos


रविंद्र कुमार (40) मूल रूप से मक्खनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जहांगीरपुर गैलरई के निवासी थे। रविन्द्र पिछले काफी समय से उखरेड बाईपास के पास स्थित अपने मकान में ही मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। पुलिस के अनुसार, रविंद्र कुमार दुकान के बाहर सर्विस रोड के किनारे खड़े थे। तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल द्वारा उन्हें अपनी चपेट में लेने का आरोप है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed