सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad news maa mausi child death

UP: मां और मौसी में हुआ झगड़ा, लड़ते-लड़ते 6 माह के मासूम पर जा गिरीं दोनों बहनें; गर्दन की हड्डी टूटने से मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
सार

दूध पिलाने को लेकर मां और मौसी के बीच हुई झड़प में छह माह के मासूम तनवीर की दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सिर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
 

firozabad news maa mausi child death
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद में बच्चे को दूध पिलाने को लेकर मां और मौसी के बीच हुई लड़ाई में बुधवार रात छह माह के मासूम की मौत हो गई। घटना कृष्णा नगर में बजरंग चौराहे के पास स्थित एक मकान में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक तनवीर उर्फ मुन्ना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मां संजना की तहरीर पर बच्चे की मौसी वंदना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos

मूलरूप से कासगंज शहर की ठंडी सड़क, नाथूराम मोहल्ले का रहने वाला कन्हैया यहां कृष्णा नगर में बजरंग चौराहे के पास अपने ससुरालियों के साथ बीते मार्च महीने से किराए पर रहकर ई-रिक्शा चलाता है। कन्हैया और संजना ने तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। संजना की बहन वंदना भी साथ रहती है।
मृतक तनवीर की मां संजना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह पति कन्हैया के साथ मेला देखने गई थी।

रात करीब 12 बजे जब दोनों लौटे तो तनवीर कमरे में बेड पर पड़ा रो रहा था। उसे रोता देख उसने वंदना को दूध न पिलाने के लिए डांटा और गाली दे दी। इस पर दोनों बहनों में बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर संजना ने वंदना को तमाचा जड़ दिया। इस पर वंदना आगबबूला हो गई और दोनों बहनों में गुत्थमगुत्थी शुरू हो गई। लड़ते-लड़ते दोनों बहनें अनियंत्रित होकर बेड पर लेटे तनवीर के ऊपर जा गिरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़कर आए और दोनों को अलग कराया। इस बीच संजना ने जब तनवीर को देखा तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सिर के पीछे की हड्डी टूटी, विसरा सुरक्षित
बृहस्पतिवार को हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने मासूम के साथ हुए हादसे की गंभीरता को पुख्ता किया है। डॉक्टरों के अनुसार, तनवीर के सिर के पीछे की हड्डी टूटी पाई गई है, जो उसकी मौत की मुख्य वजह बनी। इसके साथ ही अंदरूनी अंगों की स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए डॉक्टरों ने बच्चे का विसरा सुरक्षित कर लिया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

 

पहले बहन पर लगाया था पटककर मारने का आरोप
पुलिस के समक्ष शुरू में संजना ने बहन वंदना पर बेटे तनवीर को जमीन पर पटककर मारने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार सुबह तक वह इसी आरोप पर टिकी रही लेकिन बाद में जब उसने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई तो झगड़े के दौरान बेड पर गिरने की बात स्वीकार की।
 

पुलिस हिरासत में वंदना भी बदल रही बयान
पुलिस हिरासत में आरोपी मौसी वंदना लगातार विरोधाभासी बयान दे रही है। पुलिस के अनुसार, वह पहले इसे महज एक हादसा बता रही थी कि बच्चा धोखे से हाथ से छूट गया। हालांकि, संजना की तहरीर और खुद के ऊपर गिरने की थ्योरी सामने आने के बाद पुलिस घटनाक्रम के हर पहलू की कड़ाई से तफ्तीश कर रही है कि यह वाकई बहनों की लड़ाई के दौरान हुआ हादसा था या फिर इसके पीछे कोई छिपी हुई सनक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed