{"_id":"6996909ce119e4de7d03ab22","slug":"high-tension-wire-snaps-two-youths-electrocuted-villagers-demand-dm-visit-and-compensation-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: घर से टहलने निकले थे दो युवक, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; ऐसा हादसा देख कांप गए गांव वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: घर से टहलने निकले थे दो युवक, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; ऐसा हादसा देख कांप गए गांव वाले
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Feb 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार
जसराना के रुहासी पट्टी गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से टहलने निकले दो युवकों की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और लाइन हटाने की मांग करते हुए डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की है।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजाबाद के जसराना तहसील क्षेत्र के गांव रुहासी पट्टी में बृहस्पतिवार की अलसुबह बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव से होकर हाईटेंशन लाइन का तार गुजरने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। सूचना मिलने पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया। ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग पर अड गए।
तहसील के गांव रुहासी पट्टी निवासी अशोक कुमार का पुत्र प्रदीप एवं जगदीश का पुत्र भूपेंद्र अलसुबह टहलने जा रहे थे। इसी दौरान गांव में ही अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार ऊपर गिर तो तड़पकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। तार में दौड़ रहे करंट के चलते किसी की भी बचाने की हिम्मत नहीं हुई। लोगों ने विद्युत विभाग को फोन कर लाइन को कटवाया।
जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। वहीं मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। सूचना मिली तो थाना एका से पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गया। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों की मांग है मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और गांव से हाईटेंशन लाइन को हटाया जाए। ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
Trending Videos