{"_id":"6996ef5356fd9f6e78069df3","slug":"seven-year-old-boy-dies-after-being-hit-by-speeding-vehicle-video-goes-viral-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, सात वर्षीय बालक की माैत; मासूम को राैंदने का वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, सात वर्षीय बालक की माैत; मासूम को राैंदने का वीडियो आया सामने
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 19 Feb 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के फिरोजाबाद जिले में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मासूम को टक्कर मार दी। सात वर्षीय बालक की माैत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक वाहन मासूम को राैंदते हुए दिख रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तेज रफ्तार वाहन ने मासूम को राैंदा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
शिकोहाबाद-एटा मार्ग पर मां अंजनी स्कूल के पास एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बदायूं जिले के गांव परवेज नगर निवासी दयाराम मां अंजनी स्कूल के पास किराये के मकान में परिवार सहित रहता है। दयाराम ट्रक चालक है। मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे उनका सात वर्षीय पुत्र आनंद घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गया। तभी जसराना की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
Trending Videos
बदायूं जिले के गांव परवेज नगर निवासी दयाराम मां अंजनी स्कूल के पास किराये के मकान में परिवार सहित रहता है। दयाराम ट्रक चालक है। मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे उनका सात वर्षीय पुत्र आनंद घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गया। तभी जसराना की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर लगते ही बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। लोगों ने घायल बच्चे को उपचार के लिए फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मृत बच्चे के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।