सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Illegal liquor consignment recovered on expressway, two arrested

Firozabad News: एक्सप्रेस-वे पर अवैध शराब की खेप बरामद, दो पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 19 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor consignment recovered on expressway, two arrested
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मटसैना (फिरोजाबाद)। थाना मटसैना पुलिस और एसओजी टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई कर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ट्रक में चावल की खील और भूसी के नीचे शराब छिपाकर बिहार ले जा रहे थे।
Trending Videos

सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि इंस्पेक्टर मटसैना विमलेश त्रिपाठी की टीम और एसओजी टीम दतावली अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक अवैध शराब लेकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते बिहार जाने वाला है। पुलिस ने सर्विस रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस को ऊपर चावल की खील और भूसी की बोरियां मिलीं। उनके नीचे भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुईं, जिसमें 810 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (लगभग 7129.44 लीटर) थीं, जिनमें रॉयल स्टैग (76 पेटी) और मैकडॉवेल्स (734 पेटी अद्धे व पौआ) शामिल हैं। बरामद शराब केवल पंजाब में बिक्री के लिए मान्य थी।
बोतलों से रेट लिस्ट और एक्सपायरी डेट खुरची मिली। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्त नीर खां निवासी बाड़मेर, राजस्थान, सवाई सिंह निवासी बाड़मेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया। उन्होंने पूछताछ में कबूल किया कि वे पंजाब से सस्ती शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। एक चक्कर में उन्हें 5 से 7 लाख रुपये तक का मुनाफा होता है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक एप्पल आईफोन और 1170 रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed