{"_id":"69b064af4c3eb89d69043f73","slug":"home-science-paper-was-easy-faces-beamed-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-169632-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गृह विज्ञान का पेपर रहा आसान, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गृह विज्ञान का पेपर रहा आसान, खिले चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड के 12वीं की गृह विज्ञान विषय और दसवीं का चित्रकला विषय का पेपर आसान रहा। केंद्र से बाहर निकले छात्रों के चेहरे खुशी से खिले थे। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से भी केंद्रों की निगरानी की गई।
सुबह की पाली में दसवीं के चित्रकला विषय का पेपर था। इस परीक्षा में 34636 छात्र पंजीकृत थे, इसके सापेक्ष 31511 छात्र उपस्थित रहे।
3125 ने परीक्षा छोड़ दी। छात्रों ने बताया कि पेपर बेहद आसान रहा, जिसे हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
इस पाली में 12वीं के छात्रों ने कृषि विज्ञान समेत अन्य परीक्षाएं दी। इनमें 548 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 531 उपस्थित रहे।
इसी पाली में 12वीं के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, इसमें 4105 छात्रों में 3646 उपस्थित रहे। छात्रों ने बताया कि गृह विज्ञान का पूरा पेपर पाठ्यक्रम से ही आया। जिसे हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
Trending Videos