सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Bike Robbery Accused Injured in Police Encounter Arrested in Tundla

Firozabad: बाइक लूट की फिराक में थे बदमाश, पुलिस से ने मुठभेड़ में दोनों दबोच लिए; पैर में लगी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

फिरोजाबाद के टूंडला में बाइक लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी और उनके पास से तमंचे, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई।

Two Bike Robbery Accused Injured in Police Encounter Arrested in Tundla
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में पुलिस ने बाइक लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पैर में गोली लगीं हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 
Trending Videos

  
थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को अमित निवासी नया रसूलपुर माता वाली गली नंबर छह थाना रसूलपुर फिरोजाबाद की हबीपुर नगला हरिश्चंद्र पुराना बाईपास के पास से बाइक लूट ली थी। पीड़ित ने बाइक छीनने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पर दो टीमों का गठन किया था। मुखबिर ने मंगलवार रात्रि पुलिस को सूचना दी, कि बाईपास पर बाइक लूटने वाले दो बदमाश लूट की बाइक सहित पुराने बाईपास गेल गैस से पहले  खाली प्लॉट में चोरी की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ओमवीर व अमन निवासी गांव नागऊ थाना टूंडला को पकड़ने का प्रयास किया तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायर दाग़ दिया। पुलिस ने आत्म रक्षा बदमाशों के पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा, चार कारतूस, तीन बाइक व दो मोबाइल बरामद किए हैं। 

थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी शातिर चोर, लुटेरे हैं। ओमवीर पर छह तथा अमन पर सात मुकद्दमे दर्ज हैं। आरोपियों ने पूछताछ में अपने साथियों के नाम सौरभ, अर्जुन उर्फ़ पूर्वी, उर्फ़ रौकी निवासी नागऊ, टूंडला व विक्रम निवासी सकरौली, एटा बताये हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दविशें दे रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed