{"_id":"69b1055cb4311de4f50e55f2","slug":"youth-climbs-tower-in-agra-demands-to-meet-girl-before-coming-down-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कोई तो उसे बुला दो': प्रेमिका के लिए प्रेमी ने कर दी ऐसी हरकत, देख चकरा गए लोग; पुलिस के भी छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कोई तो उसे बुला दो': प्रेमिका के लिए प्रेमी ने कर दी ऐसी हरकत, देख चकरा गए लोग; पुलिस के भी छूटे पसीने
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के शाहदरा चुंगी क्षेत्र में एक युवक जिओ टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका को बुलाने की मांग करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।
मोबाइल टावर पर चढ़ गया प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा चुंगी इलाके में बुधवार सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवक मोबाइल के ऊंचे टावर पर चढ़ गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई।
पुलिस ने बताया कि टावर स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार के घर पर लगा हुआ है। युवक सुबह करीब नौ बजे टावर पर चढ़ गया। काफी देर तक वहीं बैठा रहा। युवक की पहचान बंटी पुत्र सूबेदार सिंह, निवासी मेहरी हिरन, गांव दारापुर, थाना टूंडला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की रिश्तेदारी नगला बिहारी में है और एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते उसने यह कदम उठाया है।
सूत्रों के मुताबिक युवक ने 112 कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस से बातचीत भी की। बातचीत में उसने साफ कहा कि जब तक संबंधित युवती को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। घटना की सूचना मिलते ही थाना ट्रांस यमुना पुलिस, पीआरवी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।
टावर के नीचे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक के नीचे उतरने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Trending Videos