सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student Denied Entry to UP Board Exam for Arriving Late

UP: 10वीं के छात्र की किस्मत तो देखिए, एडिमट कार्ड खो गया, देरी से पहुंच भी गया; फिर भी नहीं दे सका परीक्षा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में यूपी बोर्ड की चित्रकला परीक्षा में देर से पहुंचने पर छात्र को परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। छात्र ने केंद्र व्यवस्थापक और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन उसे राहत नहीं मिली।

Student Denied Entry to UP Board Exam for Arriving Late
अपनी मां के साथ जेडी कार्यालय पहुंचा छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा में लेट होने पर छात्र को परीक्षा से वंचित होना पड़ा। छात्र ने कई बार केंद्र व्यवस्थापक से गुहार लगाई थी। छात्र को डीआईओएस से शिकायत करने के बाद भी राहत नहीं मिल सकी।
Trending Videos


 

मंगलवार को जिले के 154 केंद्रों पर हाईस्कूल की चित्रकला की परीक्षा हुई। इस दाैरान मुरारीलाल खत्री कन्या इंटर काॅलेज में छात्र निशांत परीक्षा देने पहुंचा। उसने केंद्र व्यवस्थापक को बताया कि उसका प्रवेशपत्र एक्सीडेंट होने के कारण कहीं गिर गया है। छात्र का आरोप है कि उसे केंद्र से बाहर कर दिया गया। उसने केंद्र व्यवस्थापक पूनम मिश्रा से खूब गुहार लगाई, लेकिन उसे परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने दिया। वहीं सहायक केंद्र व्यवस्थापक कुसुमलता सिंह ने बताया कि छात्र लेट आया था। इसलिए प्रवेश नहीं दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है इसके बाद छात्र ने जेडी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम प्रभारी से संपर्क किया तो उन्होंने भी अगले वर्ष परीक्षा देने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इस बारे में कंट्रोल रूम प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र उनके पास 11.28 बजे आया था। छात्र से लिखित में शिकायत मांगी थी। इस बारे में डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि इस बारे में छात्र का फोन 11 बजे आया था। लेट होने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं किया जा सका है। एक विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा होती है। छात्र उसमें शामिल हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed