{"_id":"69b0dfe61f013520490c47e7","slug":"terror-accused-ayan-javed-reveals-names-of-12-associates-during-police-remand-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध आतंकी अयान जावेद का बड़ा खुलासा: धर्मांतरण गैंग के 12 साथियों के नाम उगले, कई ठिकानों पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध आतंकी अयान जावेद का बड़ा खुलासा: धर्मांतरण गैंग के 12 साथियों के नाम उगले, कई ठिकानों पर पुलिस की नजर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 11 Mar 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में पुलिस रिमांड के दौरान संदिग्ध आतंकी अयान जावेद ने धर्मांतरण गैंग से जुड़े 12 लोगों के नाम बताए हैं। रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट ने उसे 23 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया, जल्द रांची ट्रांसफर किया जाएगा।
अयान जावेद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
संदिग्ध आतंकी अयान जावेद की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंगलवार को पूरी हो गई। इस दौरान उसने पुलिस को धर्मांतरण से जुड़े 12 साथियों के नाम बताए हैं। गैंग के सदस्यों के दिल्ली, राजस्थान समेत कई अन्य ठिकानों की भी पुलिस को जानकारी मिली है। रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने अयान को कोर्ट में पेश किया। सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने अभियोजन और पुलिस की बात सुनी और 23 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया। यहां से रांची जेल से पत्राचार किया जा रहा है। इसके बाद उसे रांची स्थानांतरित किया जाएगा।
Trending Videos
सदर की सगी बहनों को बरामद कर पुलिस ने धर्मांतरण गैंग के सरगना अब्दुल रहमान और आयशा के साथ 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान रांची सेंट्रल जेल में बंद झारखंड के धनबाद जिले के निवासी अयान जावेद का नाम सामने आया था। अयान पर आतंक फैलाने के काम में लिप्त रहने के आरोप में झारखंड की एटीएस ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सामने आया था कि धर्मांतरण गैंग के अब्दुल रहमान और आयशा से उसने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया था। इसके बाद दिल्ली में बैठे अन्य से संपर्क कराया गया था। पुलिस ने रांची कोर्ट में अयान की रिमांड की अपील की थी। तीन दिन की रिमांड पर उसे पुलिस आगरा लेकर आई थी।
आईबी और एटीएस ने भी उससे पूछताछ की थी। उसने पहले धार्मिक बातें कर समय काटने का प्रयास किया था, लेकिन जब पुलिस ने रहमान, आयशा समेत अन्य के वाट्सएप ग्रुपों की चैट दिखाई थी तो उसने और भी कई ऐसे ग्रुपों के बारे में बताया था। पुलिस की पूछताछ में आगरा समेत अन्य जगहों के 12 लोग संदेह के घेरे में आए हैं। पुलिस टीम अब गोपनीय तरीके से उनकी जांच कर रही है।
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि रिमांड की अवधि पूरी होने पर अयान को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिला जेल के अधीक्षक को केंद्रीय कारागार बिरसा मुंडा, रांची में भेजने के लिए कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर जांच की जा रही है। गैंग से जुड़े अन्य पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।