सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Robbers Arrested After Police Encounter in Fatehabad Robbery Case

UP: आंखों में मिर्च झोंकने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; तीन गिरफ्तार

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
सार

किसान की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 8 लाख रुपये लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने नकदी, हथियार और बाइक बरामद की है।
 

Three Robbers Arrested After Police Encounter in Fatehabad Robbery Case
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम पिन्नापुरा में 6 मार्च को तहसील से खेत बेचकर घर जा रहे चाचा-भतीजे की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Trending Videos

एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पिन्नापुरा निवासी निहाल सिंह अपने चाचा बच्चू सिंह के साथ तहसील से खेत बेचकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी गांव से पहले अपाचे सवार तीन बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर आठ लाख रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें पीड़ित किसान की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज की गई थी। इसी क्रम में फतेहाबाद, थाना डौकी पुलिस टीम तथा सर्विलांस/एसओजी टीम पूर्वी  ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर प्रतापपुरा मोड़ भरापुर अंडरपास के पास से तीनों आरोपियों को घेर लिया। 

इस दौरान आरोपी वेद प्रकाश पुत्र छोटेलाल, श्यामू पुत्र नेमीचंद्र और रवीन्द्र पुत्र पप्पू निवासी महल बादशाही थाना बमरौली कटारा ने भागने का प्रयास किया।पुलिस के मुताबिक वेद प्रकाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें वेद प्रकाश के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, ग्राम पिन्नापुरा की लूट से संबंधित 4 लाख 500 रुपये तथा थाना डौकी के मुकदमा संख्या 0174/25 से संबंधित सफेद व पीली धातु के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed