{"_id":"69b1125c525864ed61080082","slug":"video-revenue-bar-association-election-begins-in-shikohabad-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रेवेन्यू बार एसोसिएशन चुनाव, 120 मतदाताओं ने किया मतदान, कई पदों पर कड़ा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रेवेन्यू बार एसोसिएशन चुनाव, 120 मतदाताओं ने किया मतदान, कई पदों पर कड़ा मुकाबला
शिकोहाबाद। रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील के वार्षिक चुनाव 2026-27 की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 120 मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी रुकमपाल सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेवेन्यू बार एसोशिएशन के विभिन्न पद के लिए कुल 13 पर्चे भरे गए थे। बुधवार को मतदान सुबह 11 बजे से लाइब्रेरी हॉल में शुरू हुआ। चुनाव समिति के अध्यक्ष रुकमपाल सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया विधिवत शुरू हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट एवं वेदप्रकाश यादव एडवोकेट चुनाव मैदान में रहे। वहीं महासचिव पद के सुखवीर सिंह, योगेंद्र यादव, दिनेश यादव एडवोकेट मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सर्वेश कुमार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार शाक्य एडवोकेट, श्रीकृष्ण यादव एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कपिल श्रीवास्तव एडवोकेट, राजेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, संयुक्त सचिव पद पर गौरव यादव एडवोकेट, अनुराग यादव एडवोकेट, अनिल कुमार शर्मा एडवोकेट चुनाव मैदान में रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी रुकमपाल सिंह एडवोकेट, देवेंद्र सिंह एडवोकेट नीरू, ओमवीर सिंह यादव एडवोकेट, रामकिशोर राजपूत एडवोकेट, प्रभाकर एडवोकेट ने चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया।
इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी मुस्तेदी दिखाई। इंस्पेक्टर अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ चुनाव हॉल के बाहर तैनात रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।