{"_id":"69b102185f783893580be7a5","slug":"misdeed-accused-opens-fire-on-police-during-weapon-recovery-shot-in-leg-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के सामने ही तमंचा निकालकर करने लगा फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के सामने ही तमंचा निकालकर करने लगा फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस हथियार बरामदगी के लिए भाण्डरी नहर पुल ले गई थी, जहां उसने झाड़ियों से तमंचा निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और हथियार बरामद कर लिया।
पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
शिकोहाबाद में तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है। घायल आरोपी को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार शाम गांव विदरखा निवासी अर्जुन एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर भाण्डरी नहर पुल के पास ले गया। वहां उसने तमंचा दिखाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान नाबालिग की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर रुक गए। लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद राहगीरों ने पीड़िता के परिजन और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार अपनी टीम के साथ रात करीब एक बजे आरोपी को लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए भाण्डरी नहर पुल पहुंचे। आरोपी ने झाड़ियों में छिपाकर रखा तमंचा निकालकर अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सीओ अमरीश कुमार ने बताया कि आरोपी ने तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म किया था। हथियार बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos