सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband and mother-in-law accused of forcing abortion, case registered

Firozabad News: पति और सास पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप, मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Husband and mother-in-law accused of forcing abortion, case registered
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जसराना। मोहल्ला बेलमपुरी निवासी शिवा पलिया ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 12 नवंबर 2024 को अहेरीपुर निवासी अभिषेक शुक्ला के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सास मंजूलता देवी, जेठ सुशील, सोनू और जेठानी प्रिया व सुनीता अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
Trending Videos

महिला का आरोप है कि गाजियाबाद में रहने के दौरान गर्भवती होने पर पति और सास ने उसे जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। विरोध करने पर उसे 22 दिसंबर 2025 को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अकेला छोड़ दिया गया और कार लाने पर ही घर आने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने के बाद उसने एसएसपी से गुहार लगाई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडे ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed