{"_id":"699b613290b5bb8ec1080e07","slug":"jivick-interio-won-the-thrilling-match-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-168401-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रोमांचक मुकाबले में जीविक इंटीरियो ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रोमांचक मुकाबले में जीविक इंटीरियो ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राजा का ताल स्थित लॉर्ड कृष्णा स्टेडियम पर चल रहे राजा का ताल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के लीग मैच में रविवार को जीविक इंटीरियो ने आरबी दादा लीजेंड्स को दो विकेट से मात दी।
टॉस जीतकर जीविक इंटीरियो ने आरबी दादा लीजेंड्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आरबी दादा की ओर से प्रह्लाद की शतकीय पारी की बदौलत टीम ने सात विकेट खोकर 191 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीविक इंटीरियो की शुरुआत कुछ धीमी रही और लगातार विकेट गिरते रहे। गौरव की अर्धशतकीय पारी और आकाश की आक्रामक 38 रन की पारी ने टीम को वापस मुकाबले में ला दिया। जीविक इंटीरियो ने जीत हासिल की। मैच में मैन ऑफ द मैच गौरव बने, जिन्हें लालू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Trending Videos