सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shrikrishna Gautam became a member of the state-level direction committee

Firozabad News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य बने श्रीकृष्ण गौतम

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 23 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shrikrishna Gautam became a member of the state-level direction committee
104, श्रीकृष्ण गौतमराज्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य स्वयं
विज्ञापन
टूंडला। राज्यपाल द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति में क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम को गैर-सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। नवनियुक्त सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि यह समिति भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं के पर्यवेक्षण, निगरानी और अनुश्रवण का कार्य करेगी। समिति की बैठक हर छह महीने में कम से कम एक बार होगी। समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री और सह-अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री (ग्राम्य विकास) हैं। समिति में विधायक आगरा पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित 5 विधायकों और 3 विधान परिषद सदस्यों एवं सांसदों में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, डॉ. रामगोपाल यादव, स्वामी साक्षी महाराज और अखिलेश यादव सहित 12 सांसद शामिल हैं। उनके मनोनयन पर टूंडला व क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed