सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kasturba schools get the gift of solar water heaters

Firozabad News: कस्तूरबा विद्यालयों को सोलर वाटर हीटर की मिली सौगात

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 23 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Kasturba schools get the gift of solar water heaters
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्यनरत छात्राओं को अब सोलर वाटर हीटर की सुविधा मिलेगी। छात्राओं को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में संचालित 3 केजीबी विद्यालयों के लिए 50-50 हजार रुपये की दर से धनराशि स्वीकृत की गई है।
Trending Videos

विद्यालयों के उच्चीकरण और सुविधाओं के विस्तार के क्रम में अब सोलर गीजर (सोलर वाटर हीटर) स्थापित किए जाएंगे। जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) अमित कुमार ने बताया कि सोलर वाटर हीटर की खरीद के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। वहीं, उपकरणों के सत्यापन को बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में 50 हजार रुपये की लागत से सोलर वाटर हीटर स्थापित किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, इससे छात्राओं को विशेष रूप से सर्दी के मौसम में राहत मिलेगी और विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed