{"_id":"6a455a7b2f600e6f260f2e2b","slug":"locks-of-the-chc-and-ayushman-arogya-mandir-in-narkhi-were-broken-and-government-property-was-carted-away-firozabad-news-c-169-1-mt11005-178574-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नारखी में सीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के ताले चटकाए, सरकारी सामान समेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नारखी में सीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के ताले चटकाए, सरकारी सामान समेटा
Wed, 01 Jul 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने मंगलवार रात दो सरकारी चिकित्सा केंद्रों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने जाटऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम रेमजा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के ताले तोड़कर सरकारी सामान पार कर दिया। सुबह जब स्टाफ अस्पताल पहुंचा, तो कार्यालयों में सामान बिखरा देख पुलिस को सूचना दी।
जाटऊ सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की रात चोरों ने उनके कार्यालय का ताला तोड़ दिया। चोर वहां से सरकारी एलईडी, कंप्यूटर सेट, एसी और प्रिंटर चोरी कर ले गए। सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। एमओआईसी ने बताया कि इस संबंध में थाना नारखी में प्रार्थना पत्र देकर जल्द से जल्द सरकारी सामान की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। चोरों ने इसी रात क्षेत्र के गांव रेमजा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को भी निशाना बनाया। यहां से चोरों ने केंद्र पर लगा पूरा सोलर सेट, उसकी बैटरियां, इन्वर्टर और वहां रखा सरकारी फ्रिज चोरी कर लिया। सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया के अनुसार घटनाएं दर्ज कर ली हैं। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।