{"_id":"6a455c839c730246e6049ac6","slug":"uptet-exam-starts-today-dm-and-ssp-inspect-arrangements-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-178570-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी : परीक्षा आज से, डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी : परीक्षा आज से, डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्था
Wed, 01 Jul 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम एवं एसएसपी।स्रोत: डीआईओ।
- फोटो : टीईटी परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम एवं एसएसपी।स्रोत: डीआईओ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) बृहस्पतिवार से शुरु होगी। परीक्षा की तैयारियों का डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। 2 से 4 जुलाई तक आयोजित होने वाली कुल 5760 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
डीएम ने दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज और एमजी इंटर कॉलेज समेत परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
जिले में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 5,760 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 160 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए चार सेक्टर मजिस्ट्रेट और चार स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा चार केंद्र व्यवस्थापक, चार सह केंद्र व्यवस्थापक तथा 154 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) कल्पना जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दूसरे जिलों के आएंगे परीक्षार्थी
यूपीटीईटी के लिए जिले में प्रतिदिन 1,920 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर आने वाले अधिकांश परीक्षार्थी मंडल से बाहर के जिलों के होंगे। वहीं, फिरोजाबाद जिले के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र एटा, अलीगढ़, इटावा सहित अन्य जिलों में बनाए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों की संख्या-- -4
परीक्षार्थियों की संख्या-- -5760
सेक्टर मजिस्ट्रेट-- -4
स्टैटिक मजिस्ट्रेट-- 4
केंद्र व्यवस्थापक-- -4
सह केंद्र व्यवस्थापक-- 4
कक्ष निरीक्षक- 160
विज्ञापन
डीएम ने दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज और एमजी इंटर कॉलेज समेत परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
जिले में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 5,760 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 160 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए चार सेक्टर मजिस्ट्रेट और चार स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा चार केंद्र व्यवस्थापक, चार सह केंद्र व्यवस्थापक तथा 154 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) कल्पना जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दूसरे जिलों के आएंगे परीक्षार्थी
यूपीटीईटी के लिए जिले में प्रतिदिन 1,920 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर आने वाले अधिकांश परीक्षार्थी मंडल से बाहर के जिलों के होंगे। वहीं, फिरोजाबाद जिले के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र एटा, अलीगढ़, इटावा सहित अन्य जिलों में बनाए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों की संख्या
परीक्षार्थियों की संख्या
सेक्टर मजिस्ट्रेट
स्टैटिक मजिस्ट्रेट
केंद्र व्यवस्थापक
सह केंद्र व्यवस्थापक
कक्ष निरीक्षक- 160