पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Supply Department raids Jainnagar; 86 gas cylinders and a refilling machine seized.

Firozabad News: जैननगर में पूर्ति विभाग का छापा, 86 गैस सिलिंडर और रिफिलिंग मशीन बरामद

Wed, 01 Jul 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 01 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Supply Department raids Jainnagar; 86 gas cylinders and a refilling machine seized.
जैननगर में पकड़े गए सिलिंडरों को सुपुर्दगी को ले जाते हुए। स्रोत वीडियो ग्रैव - फोटो : जैननगर में पकड़े गए सिलिंडरों को सुपुर्दगी को ले जाते हुए। स्रोत वीडियो ग्रैव
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला जैननगर में घनी आबादी के बीच चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग के एक बड़े नेटवर्क का पूर्ति विभाग ने भंडाफोड़ किया है। जिलापूर्ति अधिकारी स्वीटी कुमारी को मिली शिकायत पर बुधवार को टीम ने जैन मंदिर के पास वाली गली में स्थित एक मकान पर औचक छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मौके से 86 रसोई गैस और वाणिज्यिक सिलिंडरों का जखीरा बरामद किया। पूर्ति विभाग की टीम जब तक बरामद माल की गिनती पूरी कर पाती, मौका पाकर आरोपी मकान स्वामी वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग की टीम ने जब मकान के निचले हिस्से की तलाशी ली, तो वहां कुल 86 गैस सिलिंडर बरामद हुए। गिनती करने पर इनमें 49 कमर्शियल और 37 घरेलू सिलिंडर पाए गए। इसके अलावा बड़े सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में गैस पलटने वाली रिफिलिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी कुमारी ने बताया कि आरोपी मकान स्वामी धर्मवीर राठौर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जब्त किए गए सभी सिलिंडरों को विभागीय सुपुर्दगी में दे लिया गया है।
विज्ञापन



टैंकरों से आती थी गैस, पहले भी पकड़ा जा चुका है 300 सिलिंडरों का जखीरा
विभाग व स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी धर्मवीर राठौर बड़े पैमाने पर अवैध गैस का कारोबार करता है। वह बाहरी जिलों से टैंकरों के जरिए चोरी-छिपे एलपीजी गैस मंगवाता था और फिर इस मकान में बेहद जोखिम भरे तरीके से सिलिंडरों में रिफिलिंग करता था। यह अवैध माल बिना किसी बिल और कागजात के शहर की कांच कारखानों, होटलों, कैटरर्स और हलवाइयों को महंगे दामों पर सप्लाई किया जाता था। इस पूरे खेल में बड़े पैमाने पर जीएसटी की भी चोरी की जा रही थी। हैरानी की बात यह है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी ऐसी ही कार्रवाई हो चुकी है, तब उसके यहां से 300 से अधिक सिलिंडरों का जखीरा पकड़ा गया था। इसके बावजूद घनी आबादी के बीच दोबारा इतना बड़ा अवैध गोदाम खोल दिया गया। डीएसओ ने स्पष्ट किया है कि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संचालकों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed