पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Work on VB-Jiramji will begin across all 9 blocks today; 400 workers will kick off the operations.

Firozabad News: सभी 9 ब्लॉकों में आज से शुरू होगा वीबी-जीरामजी का काम, 400 श्रमिक करेंगे शुरुआत

Wed, 01 Jul 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 01 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Work on VB-Jiramji will begin across all 9 blocks today; 400 workers will kick off the operations.
फिरोजाबाद। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 (वीबीजीरामजी) के तहत आज से जिले में धरातल पर काम की शुरुआत होने जा रही है। डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन ने इस नई योजना के क्रियान्वयन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। योजना के पहले दिन जिले के सभी नौ विकास खंडों (ब्लॉकों) के चिह्नित गांवों में करीब 400 श्रमिक नई व्यवस्था के तहत काम शुरू करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और उपायुक्त वीबीजीरामजी तूलिका श्रीवास्तव ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारियों ने योजना के नए तकनीकी एप पर श्रमिकों के दिवस सृजित करते हुए मस्टररोल जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसी डिजिटल मस्टररोल के आधार पर गांवों में सार्वजनिक विकास कार्यों को गति दी जाएगी। सभी ब्लॉकों के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के तहत पहले दिन प्रमुख कार्य कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed