सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mahants set out for Ujjain carrying holy water from the Ganges in Haridwar.

Firozabad News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर उज्जैन के लिए निकले महंत

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 24 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mahants set out for Ujjain carrying holy water from the Ganges in Haridwar.
टूंडला एटारोड से गुजरते महंत सुदेश तहलकासंवाद - फोटो : टूंडला एटारोड से गुजरते महंत सुदेश तहलका संवाद
विज्ञापन
टूंडला। भक्ति मार्ग पर श्रद्धा के पांव कभी थकते नहीं हैं, इसका जीवंत उदाहरण बरेली के रहने वाले एक महंत ने पेश किया है। देश में अमन-चैन और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर पिछले साढ़े तीन दशकों से शिव मंदिरों की पैदल यात्रा कर रहे सुदेश तहलका मंगलवार को टूंडला पहुंचे, जहां से वे बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुए।
Trending Videos

बरेली के राजेंद्र नगर निवासी महंत सुदेश तहलका (55) ने अपनी विशेष कांवड़ पदयात्रा की शुरुआत 4 मार्च को की थी। वे हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा पर निकले हैं। मंगलवार दोपहर को वे टूंडला पहुंचे और अल्प विश्राम के बाद उज्जैन के लिए अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस लंबी यात्रा का समापन उज्जैन में भगवान महाकाल पर गंगाजल अर्पित करने के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत सुदेश तहलका के लिए यह कोई पहली यात्रा नहीं है। वे पिछले 35 वर्षों से लगातार विभिन्न ज्योतिर्लिंगों और प्रसिद्ध शिव मंदिरों की पदयात्रा कर रहे हैं। पिछले वर्ष उन्होंने भगवान बैजनाथ धाम में जल चढ़ाया था। उनकी इस कठिन साधना का एकमात्र उद्देश्य निजी स्वार्थ नहीं, बल्कि देश की उन्नति और समाज में खुशहाली की कामना करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed