{"_id":"69bef47aaf0667bf1806ea3a","slug":"mainpuri-news-develpment-gift-firozabad-news-c-174-1-ag11004-156082-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जनपद को मिली 45 करोड़ ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जनपद को मिली 45 करोड़ ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
फोटो 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने जनपद को 45 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने विकास कार्याें का शिलान्यास करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से मैनपुरी को भव्य, दिव्य और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से हो रहे विकास कार्य हो रहे हैं।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उप्र शासन जयवीर सिंह ने नव-निर्माण के 9 वर्ष कार्यक्रम के तहत सर्किट हाउस में कुल 4514़ 87 लाख रुपये के विकास और सौंदर्यीकरण के कार्याें की शिलान्यास किया। उन्होंने 3677.38 लाख की लागत से मैनपुरी-सिरसागंज प्रा.जि. मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, 146.56 लाख की लागत से मां गमा देवी मंदिर, ज्योति खुड़िया के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास, 97.22 लाख की लागत से प्रेमपुर से एटा जनपद की सीमा (सीलमपुर) तक मार्ग के नव-निर्माण कार्य, 88.78 लाख की लागत से ग्राम रंपुरा से सराय लतीफपुर नहरपुल मार्ग के नव-निर्माण कार्य, 75.35 लाख की लागत से जीगना मार्ग से गमा देवी मंदिर वाया काली देवी मंदिर ईकरी तक मार्ग के नव निर्माण, 103.91 लाख की लागत से पराहार से घाटमपुर मार्ग के नव-निर्माण कार्य, 172.52 लाख की लागत से उझैयाफकीरपुर मार्ग से ग्राम झब्बलपुर मार्ग के नव-निर्माण कार्य, 82.27 लाख की लागत से संसारपुर से गढ़िया मार्ग के नव-निर्माण कार्य, 98.93 लाख की लागत से ग्राम नगरिया बेढरी से रूद्रपुर मार्ग के कार्य, 118.51 लाख की लागत से रामनगर नं. जमुनियां से बीकापुर मार्ग के कार्यों का शिलान्यास तथा 06.10-06.10 लाख की लागत से मैनपुरी-औंछा मार्ग पर ज्योति तिराहे एवं मैनपुरी-ज्योति रोड पर मंदिर के पास उद्देतपुर परमकुटी मोड़ पर यात्री प्रतीक्षालयों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि बाईपास परियोजना विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, परियोजना के प्रथम चरण के लिए 169 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, भूमि अधिग्रहण एवं अन्य चरणों के साथ इसकी कुल लागत लगभग 782 करोड़ रुपये होगी। भोगांव रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 22 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी, जाम की समस्या से निजात मिलेगी, बाईपास के आसपास आवास विकास परिषद द्वारा नई टाउनशिप विकसित किए जाने की योजना है, इससे नई मैनपुरी के रूप में एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहर विकसित होगा, इस क्षेत्र को नगर पालिका सीमा में शामिल किए जाने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।
100 करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम एवं सांस्कृतिक संग्रहालय निर्माण ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत करेगी, इसमें अत्याधुनिक गैलरी, डिजिटल एवं इंटरैक्टिव डिस्प्ले, विज्ञान एवं तकनीकी अनुभाग सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, साथ ही लगभग 1000 व्यक्तियों की क्षमता वाला वातानुकूलित ऑडिटोरियम भी बन रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण वी.के. चौधरी, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, अधिशाषी अभियंता ए.के. अरूण, भूकेश, धनुषधारी, क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह के अलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अनुजेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, उदय चौहान, भूपेन्द्र यादव अन्य पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos