सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   mainpuri news roadways bus servics

Firozabad News: ईद के बाद नहीं होगी बसों की किल्लत, बढ़ाए गए फेरे

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news roadways bus servics
फोटो 38 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को मनाया गया। त्योहार के लिए परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो की ओर से तैयारियां की गई है। ईद के बाद बसों में सवारियां बढ़ने की उम्मीद है। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई न हो इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए हैं। दिल्ली-आगरा-कानपुर मार्ग पर सर्वाधिक सवारियां निकलने की उम्मीद है।परिवार के साथ ईद मनाने के लिए नौकरीपेशा लोग अपने घर आए हुए हैं। छुट्टियां खत्म होने के बाद जब लोग अपने काम पर लौटेंगे तो सवारियां बढ़ने की उम्मीद है। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो के अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा के इंतजाम कर लिए है। डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि सवारियों की संख्या के हिसाब से दिल्ली मार्ग पर बसें बढ़ाई जाएंगी।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि आगरा और कानपुर मार्ग पर बसों के फेरों में इजाफा किया गया है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस समय दिल्ली मार्ग पर 31, आगरा मार्ग पर 21 और कानपुर मार्ग पर चार बसों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed