{"_id":"64a08162ba5082e9930bbac4","slug":"mba-pass-youth-making-organic-fertilizers-from-cow-dung-firozabad-news-c-25-1-206545-2023-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: MBA की पढ़ाई कर बड़ी कंपनियों में किया काम, अब नौकरी छोड़ गोबर से कर रहे कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: MBA की पढ़ाई कर बड़ी कंपनियों में किया काम, अब नौकरी छोड़ गोबर से कर रहे कमाई
Sun, 02 Jul 2023 11:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:19 AM IST
सार
MBA Fertilizers: फिरोजाबाद के दो दोस्तों ने एमबीए की पढ़ाई कर कई बड़ी कंपनियों में नौकरी की। अब उन दोनों ने गाय के गोबर से नया स्टार्टअप शुरू किया।
विज्ञापन
गोबर से कर रहे कमाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के दो युवाओं ने बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी छोड़ स्टार्टअप शुरू किया है। यह युवा लाखों रुपये के पैकेज को छोड़कर खेती किसानी में हाथ अजमा रहे हैं। पहले उन्होंने खेतीबाड़ी में रासायनिक खाद का इस्तेमाल किया, लेकिन रासायनिक खाद से फैलने वाली बीमारियों को लेकर वह चिंतित हो गए। इसके बाद उन्होंने जैविक खाद बनना शुरू किया। एक दो फसल बाद उन्होंने इसका लाभ दिखा। अब जैविक खाद बनाकर बेच रहे हैं, कई किसानों को भी अपने साथ जोड़ा है।
विज्ञापन
एक साथ की थी पढ़ाई
तिलक नगर निवसी विशाल और श्रीनगर निवासी मुकुल की दोस्ती को 25 साल से अधिक हो गए। दोनों ने एक साथ पढ़ाई की। एमबीए पास युवा कोरोना काल में एमएनसी कंपनी में काम करते थे, लेकिन कंपनी ने कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम कर दिया। फुरसत के समय में उन्होंने यू ट्यूब पर जैविक खाद बनाने का एक वीडियो देखा। उस वीडियो को देखकर उनके मन में भी ख्याल आया। इसके बाद उन्होंने पहले खेती पर हाथ अजमाया। खेती पर उस तरह का लाभ नहीं मिलने व फसलों के उत्पादन भी मन मुताबिक न होने के कारण उन्होंने खेत के कुछ हिस्सों में जैविक खाद बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन