सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Meeting with bank officials to crack down on cyber crimes

Firozabad News: साइबर अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए बैंक अधिकारियों के साथ बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Meeting with bank officials to crack down on cyber crimes
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

फिरोजाबाद। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें साइबर ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, विशिंग, फर्जी लिंक व मोबाइल एप के जरिए ठगी, फर्जी केवाईसी अपडेट, ओटीपी/सीवीवी प्राप्त कर धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, निवेश के नाम पर ठगी और सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग जैसे मामलों की जानकारी देकर सतर्क किया गया। साइबर सेल ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी साइबर अपराध की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संदिग्ध खातों को तुरंत फ्रीज करने, साइबर हेल्पलाइन 1930 और एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने तथा ग्राहकों को लगातार साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही बैंकिंग लेन-देन के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने और समय-समय पर जागरूकता संदेश जारी करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि साइबर ठगी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed