{"_id":"6a32de8705d560fdd70f7bdf","slug":"police-fired-upon-and-pelted-with-stones-during-a-raid-accused-fled-from-the-yamuna-riverbank-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-177512-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दबिश देने पहुंची पुलिस पर फायरिंग और पथराव, आरोपी यमुना किनारे से भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दबिश देने पहुंची पुलिस पर फायरिंग और पथराव, आरोपी यमुना किनारे से भागे
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में मारपीट और हवाई फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर मंगलवार देररात फायरिंग और पथराव कर दिया गया। अचानक हुए हमले से गांव में खलबली मच गई और पुलिस कर्मियों को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। करीब आधे घंटे बाद सीओ शिकोहाबाद के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स गांव पहुंची, लेकिन तक तक आरोपी अपने साथियों और परिजन के साथ फरार हो चुका था। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, फायरिंग और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
थाना बसई मोहम्मदपुर में 12 जून को गौतम निवासी विलई पुरा थाना निबोहरा आगरा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपने साथी रामनरेश के साथ बुआ के लड़के राजकुमार के घर चल रही भागवत में गांव माली पट्टी आए थे। इस दौरान पंडाल में रखे पुओं पर विवाद हुआ तो राजकुमार ने विवाद कर रहे लोगों को भगा दिया। कुछ देर बाद वे आए और वहां से निकल रहे रामनरेश के साथ मारपीट और हवाई फायरिंग की। तहरीर पर पुलिस मामले में सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता, कमलकिशोर, उदयवीर और एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। मंगलवार रात 12 बजे एसआई अरुण कुमार ने आरोपी सत्ता की तलाश में पुलिस टीम के साथ दबिश दी। पुलिस टीम देखकर आरोपी पीछे के रास्ते से कूद कर यमुना की तरफ भाग निकला। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव कर दिया। फायरिंग और पथराव के चलते पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा।
इसके बाद शिकोहाबाद सीओ अमरीश कुमार, थानाध्यक्ष मटसैना विमलेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष लाइनपार रमित आर्या समेत आसपास के थानों की पुलिस फोर्स के साथ गांव में घुसी। तब तक आरोपी साथियों के साथ भाग चुका था। उसके घरवाले भी भाग निकले थे। मामले में एसआई अरुण की कुमार की तहरीर पर सत्य प्रकाश उर्फ सत्ता और अन्य अज्ञात के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा, फायरिंग समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष केएस पाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।