सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police fired upon and pelted with stones while conducting raid

दबिश देने गई पुलिस पर हमला:  फायरिंग और पथराव के बीच जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी, आरोपियों की तलाश तेज

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Wed, 17 Jun 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस टीम देखकर आरोपी पीछे के रास्ते से कूद कर यमुना की तरफ भाग निकला। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव कर दिया। फायरिंग और पथराव के चलते पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा।

Police fired upon and pelted with stones while conducting raid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में मारपीट और हवाई फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर मंगलवार देररात फायरिंग और पथराव कर दिया गया। अचानक हुए हमले से गांव में खलबली मच गई और पुलिस कर्मियों को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। करीब आधे घंटे बाद सीओ शिकोहाबाद के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स गांव पहुंची, लेकिन तक तक आरोपी अपने साथियों और परिजन के साथ फरार हो चुका था। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, फायरिंग और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।


थाना बसई मोहम्मदपुर में 12 जून को गौतम निवासी विलई पुरा थाना निबोहरा आगरा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपने साथी रामनरेश के साथ बुआ के लड़के राजकुमार के घर चल रही भागवत में गांव माली पट्टी आए थे। इस दौरान पंडाल में रखे पुओं पर विवाद हुआ तो राजकुमार ने विवाद कर रहे लोगों को भगा दिया। कुछ देर बाद वे आए और वहां से निकल रहे रामनरेश के साथ मारपीट और हवाई फायरिंग की। तहरीर पर पुलिस मामले में सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता, कमलकिशोर, उदयवीर और एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मंगलवार रात 12 बजे एसआई अरुण कुमार ने आरोपी सत्ता की तलाश में पुलिस टीम के साथ दबिश दी। पुलिस टीम देखकर आरोपी पीछे के रास्ते से कूद कर यमुना की तरफ भाग निकला। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव कर दिया। फायरिंग और पथराव के चलते पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा।

इसके बाद शिकोहाबाद सीओ अमरीश कुमार, थानाध्यक्ष मटसैना विमलेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष लाइनपार रमित आर्या समेत आसपास के थानों की पुलिस फोर्स के साथ गांव में घुसी। तब तक आरोपी साथियों के साथ भाग चुका था। उसके घरवाले भी भाग निकले थे। मामले में एसआई अरुण की कुमार की तहरीर पर सत्य प्रकाश उर्फ सत्ता और अन्य अज्ञात के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा, फायरिंग समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष केएस पाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed