{"_id":"6a815fd3a7f86c8bf308c052","slug":"police-nabbed-two-cattle-thieves-in-encounter-in-firozabad-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फिरोजाबाद में पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली; चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिरोजाबाद में पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली; चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 16 Aug 2026 12:33 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:33 PM IST
सार
फिरोजाबाद में पशु चोरों का पुलिस से सामना हो गया। मुठभेड़ के दाैरान दो पशु चोरों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने माैके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना नारखी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान पशु चोरी करने वाले गिरोह के 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक नारखी राकेश कुमार गिरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़ी कुबेर और ओखरा गांवों में हुई पशु चोरी की घटनाओं में शामिल बदमाश चोरी की गई पड़िया को मैक्स पिकअप से बेचने के लिए बैंदी की पुलिया की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में मुकीम उर्फ मुकेश उर्फ चूहा निवासी मेवली, हाथरस और अरमान उर्फ फरमान निवासी मेवली, हाथरस के पैर में गोली लग गई। वहीं, भागने की कोशिश कर रहे उनके 2 अन्य साथी ईनुस निवासी असन, नारखी और आकाश निवासी अवागढ़, एटा को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1 चोरी की पड़िया, मवेशियों को बेचकर कमाए गए 60 हजार रुपये नगद, 1 मैक्स पिकअप कार, 2 तमंचे, 3 व 2 खोखा बरामद किए हैं। सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त मुकीम पर हाथरस, एटा व फिरोजाबाद के थानों में 14 मुकदमे और अरमान पर 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।