फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Criminal who robbed jewellery shop in Firozabad arrested in encounter

UP: सराफा की दुकान से लूट करने वाले बदमाश से मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली; कार व सोने की चेन बरामद

Sun, 16 Aug 2026 12:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sun, 16 Aug 2026 12:11 PM IST
सार

पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार से भाग रहे इनामी बदमाश अभिषेक की गाड़ी कच्चे रास्ते पर फंस गई। खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में अभिषेक के पैर में गोली लग गई। 

विज्ञापन
Criminal who robbed jewellery shop in Firozabad arrested in encounter
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज के कस्बे के इटावा रोड स्थित पीपी ज्वेलर्स की दुकान से सोने की दो चेन लूटकर फरार होने के प्रकरण में दूसरा अपराधी भी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। 15 हजार रुपये के इनामी अभिषेक निवासी नरहोली, थाना सैफई, इटावा के पैर में गोली लगी है। इससे पहले शुक्रवार को अभिषेक का मौसेरा भाई ईशु गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन


घटना 13 अगस्त की है। इटावा रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के पास स्थित पीपी ज्वेलर्स की दुकान पर सुजल जैन अपने भाई उज्ज्वल जैन के साथ बैठे थे। तभी सफेद रंग की कार से आए दो बदमाशों में से एक कार में बाहर निगरानी करने लगा और दूसरा दुकान में ग्राहक बनकर घुसा। आरोपी ने देखने के बहाने गले में दो सोने की चेन पहनीं और परिजनों को फोन पर दिखाने का बहाना बनाकर कार में बैठकर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विरोध करने और पीछा करने पर बदमाशों ने सुजल जैन को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। एसएसपी द्वारा गठित 3 टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 20 घंटे के भीतर पहले आरोपी ईशू निवासी वेदपुरा, इटावा को दिहुली रोड से 10 ग्राम की सोने की चेन व तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, फरार चल रहे दूसरे मुख्य आरोपी अभिषेक निवासी नरहोली, थाना सैफई, इटावा पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

शुक्रवार रात पुलिस टीम उखरेंड कट और भदान रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार से भाग रहे इनामी बदमाश अभिषेक की गाड़ी कच्चे रास्ते पर फंस गई। खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में अभिषेक के पैर में गोली लग गई। उसके कब्जे से लूटी गई 11 ग्राम की सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सॉन कार, 1 तमंचा, 2 खोखा व 1 कारतूस बरामद किए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed