फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police nabbed two cattle thieves in encounter in Firozabad

UP: फिरोजाबाद में पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली; चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2026 12:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sun, 16 Aug 2026 12:33 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पशु चोरों का पुलिस से सामना हो गया। मुठभेड़ के दाैरान दो पशु चोरों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने माैके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police nabbed two cattle thieves in encounter in Firozabad
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नारखी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान पशु चोरी करने वाले गिरोह के 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक नारखी राकेश कुमार गिरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़ी कुबेर और ओखरा गांवों में हुई पशु चोरी की घटनाओं में शामिल बदमाश चोरी की गई पड़िया को मैक्स पिकअप से बेचने के लिए बैंदी की पुलिया की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में मुकीम उर्फ मुकेश उर्फ चूहा निवासी मेवली, हाथरस और अरमान उर्फ फरमान निवासी मेवली, हाथरस के पैर में गोली लग गई। वहीं, भागने की कोशिश कर रहे उनके 2 अन्य साथी ईनुस निवासी असन, नारखी और आकाश निवासी अवागढ़, एटा को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1 चोरी की पड़िया, मवेशियों को बेचकर कमाए गए 60 हजार रुपये नगद, 1 मैक्स पिकअप कार, 2 तमंचे, 3 व 2 खोखा बरामद किए हैं। सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त मुकीम पर हाथरस, एटा व फिरोजाबाद के थानों में 14 मुकदमे और अरमान पर 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed