सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Signature campaign against prepaid smart meters

Firozabad News: प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में हस्ताक्षर अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 22 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign against prepaid smart meters
 टूंडला में हस्ताक्षर अ​​भियान चलाते रणभेरी संस्था के पदा​धिकारीसंगठन
विज्ञापन
टूंडला। प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में रणभेरी संस्था ने रविवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान के प्रथम चरण में टूंडला शहर के बल्देव रोड से शुरू किया गया। पदाधिकारियों ने सुभाष चौराहा और बल्देव रोड पर लोगों से हस्ताक्षर कराकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन लिखकर पीड़ित उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर कराए।
Trending Videos




रणभेरी संस्था के संयोजक रंजीत गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया गया है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर निम्न व मध्यमवर्ग के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन गया है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने के बाद उपभोक्ताओं के कनेक्शन सुचारू नहीं हो पा रहे हैं। उपभोक्ता अपने बिल की जानकारी के लिए उपकेंद्र की दौड़ लगा रहे हैं। मांग की गई है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को समस्याओं को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बिल असिसमेंट और समस्याओं के समाधान की पावर स्थानीय उपखंड अधिकारी और अधिशासी अभियंता को मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में पहले दिन 350 उपभोक्ताओं द्वारा हस्ताक्षर किए गए। यह अभियान सोमवार को विद्युत वितरण उपखंड टूंडला के कार्यालय पर चलाया जाएगा। अभियान के दौरान रिंकू चौधरी, डॉ. मुन्नेश, सीके ठाकुर, मनप्रीत सिंह कीर, संजय सिंह, पप्पू गुप्ता, धर्मेंद्र जैन, नीरज गुप्ता, किशन चंद्र, राजीव गौतम, अंशुल गुप्ता व अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed