सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sir absent, employee missing... DM himself called on the old lady's complaint and the truth was revealed.

Firozabad News: साहब नदारद, कर्मचारी गायब...वृद्धा की फरियाद पर डीएम ने खुद कॉल किया तो खुली पोल

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Sir absent, employee missing... DM himself called on the old lady's complaint and the truth was revealed.
बुधवार को डीएम संतोष कुमार शर्मा ने ऑनलाइन सुनवाई की। स्रोत सूचना विभाग - फोटो : बुधवार को डीएम संतोष कुमार शर्मा ने ऑनलाइन सुनवाई की। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग में जनसुनवाई के समय पसरा मिला सन्नाटा एडीएम को सौंपी जांच
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में ऑनलाइन जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला ने वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित अपनी समस्या उनके सामने रखी। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जब डीएम ने विभाग से सीधा संवाद (वीडियो कॉल/ऑनलाइन) करने का प्रयास किया, तो वहां की स्थिति चौंकाने वाली थी। कार्यालय में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।
डीएम ने इस अनुशासनहीनता और लापरवाही को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने तत्काल मामले की जांच के निर्देश एडीएम को देते हुए रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शासन द्वारा जनसुनवाई के लिए निर्धारित सुबह 10 से 12 बजे के समय का कड़ाई से पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जनपद में जितने भी पट्टाधारक हैं, उन्हें उनकी आवंटित जमीन पर प्राथमिकता के आधार पर कब्जा दिलाया जाए। भू-राजस्व और कब्जों से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed