सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP workers submitted a memorandum against deletion of voters' names

Firozabad News: मतदाताओं के नाम काटने के विरोध में सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 03 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
SP workers submitted a memorandum against deletion of voters' names
-जिला मुख्यालय पर डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय को ज्ञापन सौंपते सपा के नेता एवं पदाधिकारी। स्रोत स्व - फोटो : -जिला मुख्यालय पर डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय को ज्ञापन सौंपते सपा के नेता एवं पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान फर्जी शिकायतों के आधार पर वास्तविक मतदाताओं के नाम काटने का गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को सपा नेताओं ने जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय को सौंपा। मांग रखी कि फर्जी तरीके से फार्म संख्या-7 भरने वालों की जांच कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाए।
Trending Videos


सपा महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू व अन्य नेताओं ने कहा कि फिरोजाबाद विधानसभा की मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन हो चुका है। कुछ सत्ताधारी नेताओं के दबाव में मनगढ़ंत और गलत ढंग से फार्म-7 भरवाकर जमा कराए जा रहे हैं, ताकि वास्तविक वोटरों के नाम सूची से हटाए जा सकें। सपा नेताओं का कहना है कि मतदाताओं ने पहले ही सभी जरूरी दस्तावेज बीएलओ को सौंप दिए थे, इसके बावजूद यह साजिश रची जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल जिला महासचिव मीना राजपूत, महानगर महासचिव कमलेश यादव, आदर्श यादव धन्नू, खालिद नसीर, सोनू बघेल, राजकुमार राठौर, योगेश गर्ग, मोहित शर्मा, गौरव यादव, इरफान, डॉ. जफर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed