{"_id":"6a5111ee5435e59bbb0e1b02","slug":"student-collapses-and-dies-on-road-while-returning-home-from-coaching-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कोचिंग से लाैट रही 11वीं की छात्रा की माैत, अचानक जमीन पर गश खाकर गिरी; फिर नहीं उठ सकी डिंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कोचिंग से लाैट रही 11वीं की छात्रा की माैत, अचानक जमीन पर गश खाकर गिरी; फिर नहीं उठ सकी डिंपल
Fri, 10 Jul 2026 09:08 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:08 PM IST
सार
छात्रा अचानक जमीन पर गश खाकर गिर पड़ी। शोर सुनकर कोचिंग सेंटर का स्टाफ भी मौके पर दौड़ पड़ा। छात्राएं और कोचिंग स्टाफ उसे इलाज के लिए पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने ईसीजी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के आर्य नगर में शुक्रवार को कोचिंग सेंटर से पढ़कर अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही कक्षा 11वीं की एक छात्रा गश खाकर सड़क पर गिर गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस अचानक हुई मौत से परिजन में कोहराम मच गया।
मूल रूप से थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव शंकरपुर निवासी डिंपल वर्मा (16) पुत्री संजय कुमार वर्मा कक्षा 11 की छात्रा थी। शुक्रवार को वह अपने तहेरे भाई आयुष के साथ आर्य नगर स्थित रवि कोचिंग सेंटर में पढ़ने आई थी। कोचिंग खत्म होने के बाद वह अपनी सहेलियों के साथ पैदल ही घर के लिए निकली थी। आयुष ने पुलिस को बताया कि अभी वह कोचिंग से चंद कदम की दूरी पर ही पहुंची थी कि अचानक गश खाकर सड़क पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
मूल रूप से थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव शंकरपुर निवासी डिंपल वर्मा (16) पुत्री संजय कुमार वर्मा कक्षा 11 की छात्रा थी। शुक्रवार को वह अपने तहेरे भाई आयुष के साथ आर्य नगर स्थित रवि कोचिंग सेंटर में पढ़ने आई थी। कोचिंग खत्म होने के बाद वह अपनी सहेलियों के साथ पैदल ही घर के लिए निकली थी। आयुष ने पुलिस को बताया कि अभी वह कोचिंग से चंद कदम की दूरी पर ही पहुंची थी कि अचानक गश खाकर सड़क पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
डिंपल के अचानक सड़क पर गिरते ही साथ चल रही छात्राओं में खलबली मच गई। शोर सुनकर कोचिंग सेंटर का स्टाफ भी मौके पर दौड़ पड़ा। छात्राएं और कोचिंग स्टाफ उसे इलाज के लिए पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने ईसीजी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन में चीख-पुकार मच गई।
मृतका डिंपल अपने दो भाइयों में सबसे बड़ी और इकलौती बहन थी। उसके पिता संजय कुमार वर्मा सरकारी शिक्षक हैं। बेटी की अचानक मौत से मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा की मौत किन कारणों से हुई, इसे लेकर डॉक्टर भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं कह पा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला साइलेंट अटैक या किसी अंदरूनी मेडिकल इमरजेंसी का लग रहा है।
वहीं, अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दे दी थी, लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को अपने साथ घर ले गए। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। इस कारण मौत की वजह क्या रही, इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।