फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire breaks out in the tin shed of a house in Sheikhpura.

Firozabad News: शेखपुरा में मकान के टीनशेड में लगी आग

Fri, 10 Jul 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in the tin shed of a house in Sheikhpura.
खैरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी देवेश कुमार के मकान की दूसरी मंजिल पर बने टीनशेड में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। टीनशेड से धुआं और आग की लपटें उठती देख वहां पास में खेल रहे बच्चों ने शोर मचा दिया। बच्चों का शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए धूल व पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक टीनशेड के अंदर रखे कपड़े, चारपाई और उपले जलकर राख हो चुके थे, लेकिन समय रहते आग बुझा दिए जाने से वह आसपास के हिस्सों में नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed