फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   False report of diesel theft from a truck amidst a dispute over a mutual transaction.

Firozabad News: आपसी लेनदेन के विवाद में ट्रक से डीजल चोरी की झूठी सूचना

Fri, 10 Jul 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
False report of diesel theft from a truck amidst a dispute over a mutual transaction.
पुलिस ने की जांच, हुआ समझौता
विज्ञापन


टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से डीजल चोरी होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, हालांकि जांच में मामला आपसी लेनदेन का निकला।
दरअसल, अलीनगर कैंजरा निवासी ट्रांसपोर्टर रवि कुमार ने बैंगलोर माल भेजने के लिए 65 हजार रुपये में एक ट्रक बुक किया था और उसमें 18,350 रुपये का डीजल डलवाया। कुछ देर बाद ट्रक चालक ने बैंगलोर जाने से मना कर दिया, जिसके बाद ट्रांसपोर्ट स्वामी रवि कुमार ने ट्रक से अपना डीजल वापस निकलवा लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और ट्रक चालक ने बृहस्पतिवार देर रात 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को डीजल चोरी की झूठी सूचना दे दी। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस बल की जांच में मामला पूरी तरह आपसी विवाद का मिला। इसके बाद ट्रक स्वामी मंजेश गुप्ता (निवासी गोवर्धन रोड, मथुरा) भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ट्रांसपोर्टर रवि कुमार से राजीनामा कर लिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed