फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Notices issued to three Panchayat Secretaries and Lekhpals for showing no interest in the Farmers' Registry.

Firozabad News: फार्मर रजिस्ट्री में रुचि नहीं लेने वाले तीन पंचायत सचिवों, लेखपालों को नोटिस

Fri, 10 Jul 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to three Panchayat Secretaries and Lekhpals for showing no interest in the Farmers' Registry.
फिरोजाबाद। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में रुचि नहीं लेने वाले तीन पंचायत सचिवों साथ-साथ तीन लेखपालों को तहसीलदार सदर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तहसीलदार सदर ने कहा कि इन सचिवों के द्वारा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करने में रुचि नहीं ली जा रही थी। सुधार नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले में बृहस्पतिवार को किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान में पंचायत सचिवों, लेखपालों के साथ तहसील की टीम को जुटना था। विशेष अभियान वाले दिन भी पंचायत सचिवों के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराने में कोई रुचि नहीं ली गई। इस कारण तहसीलदार सदर ने इन सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तहसीलदार सदर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि बसई मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सचिव ब्रजेश कुमार, जहांगीरपुर तृप्ति पांडेय एवं बैंदी में तैनात पंचायत सचिव सौरभ कुमार शामिल हैं। इनके द्वारा फार्मर रजिस्ट्री काफी कम की गई थी। इसके साथ किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के प्रभारी बनाए गए लेखपालों के द्वारा भी गंभीरता नहीं दिखाई गई। इनमें लेखपाल विनय कुमार, अशोक कुमार एवं विशाल लारांश शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन तीन सचिवों एवं तीन लेखपालों को नोटिस देने के साथ चेतावनी दी है कि यदि रवैये में सुधार नहीं किया तो फिर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed