फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Father and son fired upon while on their way to court; young man hit in the hand.

Firozabad News: कोर्ट जाते समय पिता-पुत्र पर फायरिंग, युवक के हाथ में लगी गोली

Fri, 10 Jul 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Father and son fired upon while on their way to court; young man hit in the hand.
ट्रामा सेंटर में उपचार को पहुंचा गोली लगने से घायल युवक। संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर में उपचार को पहुंचा गोली लगने से घायल युवक। संवाद
मक्खनपुर। दबरई स्थित न्यायालय में तारीख पर जा रहे पिता-पुत्र पर शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक और बोलेरो सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवक के दाहिने हाथ में गोली लगी है। लहूलुहान युवक ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। ग्रामीणों को जुटता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के पीछे वर्ष 2025 में हुए एक हत्या के मुकदमे की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर भेजकर उसका मेडिकल कराया है और तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम मढ़ैया नंदराम निवासी मनोज शुक्रवार को अपने पिता दिनेशचंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर दबरई कोर्ट में चल रहे एक मुकदमे की तारीख पर जा रहा था। पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही उनकी बाइक मक्खनपुर थाना क्षेत्र के धौरऊ चौराहे के पास पहुंची, तभी पीछे से आए एक सफेद रंग की अपाचे बाइक और एक बोलेरो सवार हमलावरों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। कट्टों और तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दौड़ती बाइक पर हुई फायरिंग के दौरान एक गोली मनोज के दाहिने हाथ को चीरती हुई निकल गई, जिससे अनियंत्रित होकर दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े। मनोज जान बचाने के लिए भागकर पास ही स्थित धौरऊ निवासी सत्यवीर सिंह के मकान में घुस गया। गोलियों की आवाज और चीख-पुकार सुनकर जब भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, तो खुद को घिरता देख हमलावर अपनी गाड़ियों से असलहे लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत घायल मनोज को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए शिकोहाबाद के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। पीड़ित पक्ष ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


वर्ष 2025 में हुई वारदात का बदला लेने की थी तैयारी
घायल मनोज ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि यह हमला कोई अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी। उनके गांव के ही एक पक्ष से वर्ष 2025 से हत्या का एक मुकदमा चला आ रहा है, जिसमें कोर्ट में पैरवी चल रही है। विपक्षी दल उन पर केस में समझौते का दबाव बना रहा था। शुक्रवार को भी वे इसी मामले की तारीख पर कोर्ट जा रहे थे, तभी गवाही और पैरवी से रोकने के इरादे से रास्ते में घात लगाकर उन पर यह जानलेवा हमला किया गया। पुलिस अब उस पुराने मुकदमे के इतिहास और आरोपियों की कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित मनोज की तहरीर के आधार पर चार नामजद और तीन-चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ फायरिंग और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की गई है। घटना के पीछे वर्ष 2025 का एक पुराना हत्या का मामला और उसकी रंजिश सामने आ रही है। पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed